|
|
| सऊदी लीग में 3+1 का नियम |
रियाध: सऊदी अरब ने अगले साल के एएफसी चैम्पियंस लीग में अपनी भागीदारी को सशक्त बनाते हुए घरेलु लीग में विदेशी खिलाड़ियों का 3+1 का नियम लागू किया है।
अगले साल के एएफसी चैम्पियंस लीग में भाग लेने वाली सऊदी अरब की क्लब टीमें अब चार विदेशी खिलाड़ी उतार सकती है जिनमें से एक एशियाई मूल का होना चाहिए।
एएफसी ने अगले साल से एएफसी चैम्पियंस लीग में भी यह नियम लागू करने का तय किया है और एएफसी अध्यक्ष मोहम्मद बिन हम्माम ने एशियाई देशों से इसका अनुसरण करने का आग्रह किया था।
सऊदी फुटबॉल की पेशेवर लीग समिति सऊदी अरब फुटबॉल फेडरेशन से अब अपनी इस अनुशंसा के अनुमोदन की प्रतिक्षा कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सऊदी क्लब खाड़ी देशों के अलावा ऑस्ट्रेलिया से भी चौथे खिलाड़ी की पूर्ति कर सकते है।
|
|