|
|

|
 |
| ए.सी.एल. |
 |
|
|
| विदमार ने की गाम्बा की तारीफ |
एडिलेड: एडिलेड यूनाईटेड़ के कोच ऑरिलियो विदमार ने अपनी टीम की 2-0 से हार के बाद नए एशियाई विजेता गाम्बा ओसाका की तारीफ की है।
“वह एक काफी अच्छी टीम है। चौथे मिनट में गोल खाकर काफी निराशा हुई मगर उसके बाद जीतना लगभग असंभव था।“
“मगर मैं अपने खिलाड़ियों को पूरा श्रेय देता हूँ जिन्होने दो गोलों से पिछड़ने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और दूसरे हाफ में बेहतर खेल दिखाया।“
“मेरे खिलाड़ी अपने गर्व के लिए सबकुछ दाँव पर लगाना चाहते थे। मुझे थोड़ी निराशा जरूर हुई कि हम हमारे दर्शकों के सामने गोल नहीं कर सके।“
“हमने दूसरे हाफ में दबाव बनाया था मगर दुर्भाग्य से गोल हमारे नसीब में नहीं था।“
“हमेशा कुछ न कुछ सिखने को मिलता है और हमने भी हार के बाद काफी कुछ सिखा है।“
“फायनल तक पहुँचना ही हमारे लिए बड़ी उपलब्धि थी मगर गाम्बा इस मैच को ऊँचे स्तर तक ले गया जहाँ खेलना हमारे बस का नहीं है और जहाँ पहुँचना हमारा ध्येय होगा।“
|
|
|
|
  |
|