|
|

|
 |
| ए.सी.एल. |
 |
|
|
| उरावा से मिली प्रेरणा: निशिनो |
एडिलेड: पिछले साल एएफसी चैम्पियंस लीग में उरावा रेड्स की सफलता से गाम्बा ओसाका को इस प्रतिष्ठित खिताब जीतने की प्रेरणा मिली।
यह बताते हुए गाम्बा के कोच अकिरा निशिनो ने एडिलेड यूनाईटेड़ पर अपनी 5-0 की औसत जीत के बाद कहा – “हमने विपक्षी मैदान पर खेले इस साल अपने सभी मैच जीते जबकि उरावा यह नहीं कर पाया था।“
“उरावा की पिछले साल जीत के बाद मैं यह मगर अपनी अलग शैली में हासिल करना चाहता था। हमने अपनी विपक्षी टीमों के मैदान पर सभी मैच जीतकर यह साबित किया है कि हम बेहतर है।“
“मैं इस खिताब को जीतकर बहुत, बहुत खुश हूँ। हमपर काफी दबाव था और मुझे प्रसन्नता है कि हम जीत सके।“
“हमने अपेक्षा से बेहतर शुरूआत की। मुझे एडिलेड से काफी दबाव की अपेक्षा थी मगर हम आक्रामक थे और हमने दबाव को परे रखा।“
“हम इस स्पर्धा में दूसरी बार खेले। पहली बार 2006 में हम ग्रुप मुकाबलों से आगे नहीं जा पाए थे और हम इस बार बेहतर खेलना चाहते थे।“
“जब तक हम फायनल में नहीं पहुँचे तब तक हमने खिताब के बारे में सोचा नहीं था। एक कोच के नाते मैं बहुत संतुष्ट हूँ।“
|
|
|
|
  |
|