|
|

|
 |
| ए.सी.एल. |
 |
|
|
| एडिलेड 0-2 गाम्बा (औसत 0-5) - गाम्बा ओसाका एशिया में सिरमौर |
एडिलेड: ब्राजीली स्ट्राइकर लुकास के दो गोलों की मदद से गाम्बा ओसाका ने एडिलेड यूनाईटेड़ को दूसरे चरण में 2-0 से हराकर एएफसी चैम्पियंस लीग की ट्रॉफी जापान में ही रखने में सफलता हासिल की है।
पहला चरण 3-0 से जीत चुकी गाम्बा की टीम ने 5-0 के औसत की जीत दर्ज की है और पिछले साल उरावा रेड्स के बाद इस खिताब को जीतने वाली दूसरी जापानी टीम बनी है।
लुकास ने चौथे और 15वें मिनिटों में गोल कर एडिलेड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था और यह न सिर्फ एडिलेड की इस स्पर्धा में घरेलु मैदान पर पहली हार थी बल्कि किसी भी टीम की स्पर्धा के इतिहास में सबसे बड़ी हार थी।
खचाखच भरे हिंदमार्श स्टेड़ियम पर एडिलेड ने पहले तीन मिनिटों तक तो आक्रमण किया और उस वक्त तक ऐसा लग रहा था कि वह इस मैच में कड़ी टक्कर देंगे।
चौथे मिनट में हयातो ससाकी के शॉट को 17 वर्षीय गोलकीपर मार्क बिरिघिट्टी ने धकेला मगर लुकास ने उसे आसानी से जाली का रास्ता दिखाकर स्कोर 1-0 किया।
12वें मिनट में क्रिस्टियन सारकीस ने एडिलेड की उम्मीद जगाई थी मगर वह अपना शॉट निशाने पर नहीं लगा सके।
तीन मिनट बाद लुकास ने ताकाहिरो फुटागावा के पास पर गेंद को पेनल्टी क्षेत्र में नियंत्रित किया और उसे बिरिघिट्टी के पार कर स्कोर 2-0 कर दिया।
एडिलेड के क्रिस्टियानो को लगा था कि 26वें मिनट में हैडर के जरिए उन्होने गोल कर दिया मगर रैफरी ने उसे ऑफ-साइड करार दिया।
उसके बाद गाम्बा ने पूरी तरह नियंत्रण रखा तो एडिलेड ने दूसरे हाफ में दबाव बनाया मगर वे गोल करने में कामयाब नहीं हो सके।
|
|
|
|
  |
|