|
|

|
 |
| ए.सी.एल. |
 |
|
|
| विदमार की रणनीति में बदलाव नहीं |
एडिलेड: एडिलेड यूनाईटेड़ के कोच ऑरिलियो विदमार जापान के गाम्बा ओसाका के खिलाफ एएफसी चैम्पियंस लीग फायनल के दूसरे चरण में मुश्किल जीत दर्ज करने के लिए कोई आमूलचूल बदलाव नहीं करेंगे।
पहले चरण में गाम्बा को 3-0 की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले यासुहितो एंडो को भी घेरने की उनकी कोई योजना नहीं है।
“उन्होने अपने मौकों को बखुबी भुनाया और वे टीम पर बेहतर प्रभाव ड़ालते है। हम उसके बाद भी किसी एक खिलाड़ी को नहीं घेरेंगे। हमने अब तक वैसा नहीं किया है और अब भी नहीं करेंगे।“
“हमने पहले चरण में भी अच्छा नतीजा पाने के प्रयास किए थे मगर कुछ गलतियों की सजा हमें भुगतनी पड़ी। यह एक खेल का हिस्सा है। कई बार पहले हमने गलतियाँ की और सजा भी नहीं भुगती थी।“
“यह गाम्बा टीम काफी स्मार्ट है और काफी तेज है। उन्होने हमारी गलतियों का तुरंत लाभ उठाया।“
उनके नियमित गोलकीपर युजिन गालेकोविच और डिफेंडर एंजेलो कोस्टांज़ो के निलंबन से विदमार की मुश्किलें और बढ़ गई है।
इसके नतीजतन 17 वर्षीय गोलकीपर मार्क बिरिघिट्टी क्लब के लिए सिर्फ चौथी बार खेलेंगे।
|
|
|
|
  |
|