|
|

|
 |
| ए.सी.एल. |
 |
|
|
| खिताब पर निशिनो की निगाहें |
एडिलेड: गाम्बा ओसाका के कोच अकिरा निशिनो को एएफसी चैम्पियंस लीग फायनल के दूसरे चरण में तीन गोलों की बढ़त गंवाने से ज्यादा चिंता कीड़ों की हो गई है।
एडिलेड यूनाईटेड़ के खिलाफ यह मुकाबला जीतने के गाम्बा काफी करीब है मगर कीड़ों के कारण ऑरिलियो विदमार भी विचलित है।
निशिनो ने कहा – “कीड़ों ने हमारा जीना यहाँ हराम कर रखा है। मुझे आशा है कि हम पूरे मैच में दौड़ते रहे ताकि वह हमें ज्यादा दिक्कत न दें।“
“तीन गोलों की बड़ी बढ़त हमारे पास है और पहला गोल मारना महत्वपूर्ण होगा मगर हम अच्छी लय पाना चाहते है और नियंत्रण रख खिताब जीतना चाहते है।“
कल का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है मगर निशिनो गरम वातावरण में खिलाड़ियों के खेल को लेकर चिंतित नहीं है।
“मैच 7.30 बजे शुरू होगा इसलिए कोई दिक्कत नहीं है। ओसाका भी गर्मी में गरम होता है और ऐसे तापमान में खेलना हमारे लिए कोई समस्या नहीं है।“
“हमें पता है कि एडिलेड तगड़ी टीम है और शुरूआत से ही वह आक्रमण करेंगे मगर हमारी शैली का फुटबॉल खेलने के लिए हमें उन्हें दबाव में लाना होगा।“
|
|
|
|
  |
|