|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. कप २००८ |
 |
|
|
| साद को है अनुभव का महत्व |
बैरूत: सफा के कोच समीर साद ने कहा है कि एएफसी कप के फायनल में मुहर्रक के हाथों 10-5 के औसत की हार के बावजूद भी उनकी टीम ने इस स्पर्धा से काफी अनुभव प्राप्त किया है।
पहला चरण 5-1 से हारने वाले सफा के इस कोच ने कहा – “मुहर्रक एक बड़ी टीम है और उन्हें ऐसी स्पर्धाओं का अनुभव है क्योंकि वे पहले भी फायनल में पहुँच चुके है।“
“उनके पास अच्छे खिलाड़ी है जिनमें रिको जैसे बेहतर विदेशी भी है जिनका प्रदर्शन निर्णायक रहा।“
“पहला मैच हारने के बाद भी हमने आज अच्छा खेल दिखाया मगर इस मैच में वापसी निश्चित तौर पर मुश्किल थी।“
“हमारे खिलाड़ियों ने 4-1 से पिछड़ने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और तीन गोल कर स्कोर 4-4 किया।“
“मेरे लिए पहली बार इस स्पर्धा में खेलते हुए हमने काफी कुछ हासिल किया है।“
|
|
|
|
  |
|