|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. कप २००८ |
 |
|
|
| रिको फिर चमके |
बैरूत: सितारा स्ट्राइकर रिको की एक और हैट्रीक की बदौलत बहरीन के मुहर्रक ने लेबनान के सफा को 5-4 से हराकर 10-5 के औसत से एएफसी कप पर कब्जा कर लिया है।
फायनल के पहले चरण में मुहर्रक की 5-1 की जीत में भी हैट्रीक दागने वाले इस ब्राजीली खिलाड़ी ने अली अल सादी द्वारा सफा को दिलाई गई बढ़त को बराबर किया और महमूद अब्दुलरहमान ने पहले हाफ के आखिर में बहरीन लीग विजेता टीम को बढ़त दी।
रिको ने दूसरे हाफ के शुरूआत में दो गोल दागे मगर रामेज़ दायूब को 58वें मिनट में रैफरी द्वारा बाहर किए जाने के बाद भी सफा ने रोनी अज़र के दो और मोहम्मद कस्सास के गोलों के सहारे स्कोर 4-4 किया।
अब्दुलरहमान ने आज अपना दूसरा गोल कर मुहर्रक को दूसरे चरण में जीत के साथ 10-5 के औसत से खिताब दिलाया।
अल सादी ने 15वें मिनट में सफा को आगे किया था मगर मध्यांतर से 12 मिनट पहले रिको ने स्कोर 1-1 किया था।
अब्दुलरहमान ने हाफ के अतिरिक्त समय में नाज़िह टे के पास पर गोल किया।
|
|
|
|
  |
|