|
|

|
 |
| ए.सी.एल. |
 |
|
|
| हमारे लिए बड़ी चुनौती: विदमार |
ओसाका: एडिलेड यूनाईटेड़ के कोच ऑरिलियो विदमार ने गाम्बा ओसाका के हाथों अपनी टीम की एएफसी चैम्पियंस लीग फायनल के पहले चरण में 3-0 की हार के लिए अपनी टीम के पहले हाफ में निराशाजनक खेल को जिम्मेदार बताया है।
“गाम्बा की बराबरी करना हमारे लिए मुश्किल हो गया था। वे काफी तेज थे और उनके पास बेहतरीन थे।“
“उन्होने हमारी रक्षापंक्ति की धज्जियाँ उड़ाई और वह हमारे लिए खर्चिला साबित हुआ।“
“हम 3-0 से हारे है और इसे पाटना मुश्किल जरूर है मगर ऐसी चीजें फुटबॉल में होती है।“
“हम उसके बाद भी अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे। मुझे अपने खिलाड़ियों के दूसरे हाफ में खेल से शांति मिली। अगर हमारे पास थोड़ी भी किस्मत होती तो हम गोल कर सकते थे।“
|
|
|
|
  |
|