|
|

|
 |
| ए.सी.एल. |
 |
|
|
| रणनीति रही कारगर: निशिनो |
ओसाका: गाम्बा ओसाका के कोच अकिरा निशिनो का मानना है कि एकमेव स्ट्राइकर के साथ खेलने का उनका निर्णय सही सिद्ध हुआ जब उनकी टीम ने एएफसी चैम्पियंस लीग फायनल के पहले चरण में एडिलेड यूनाईटेड़ को 3-0 से मात दी।
“काफी लोग इस बात को लेकर चिंतित थे कि हम सिर्फ लुकास के साथ खेले मगर हमारी रणनीति कारगर रही।“
“एडिलेड ने अच्छा रक्षण किया मगर हम उनसे ज्यादा बेहतर थे और उनकी रक्षापंक्ति को हमने विचलित किया।“
“एंडो हमारे लिए एक बार फिर महत्वपूर्ण साबित हुए और उन्होने बेहतरीन खेल दिखाया।“
उन्होने माना कि वे टीम के खेल से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे।
“एक टीम की हैसियत से खिलाड़ी अच्छा खेल मगर वे और अच्छा कर सकते थे। दूसरे हाफ की शुरूआत हमारे लिए अच्छी नहीं रही और हम ज्यादा मौके नहीं बना सके थे।“
|
|
|
|
  |
|