|
|

|
 |
| ए.सी.एल. |
 |
|
|
| गाम्बा को निर्णायक बढ़त |
ओसाका: गाम्बा ओसाका ने ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड यूनाईटेड़ को एएफसी चैम्पियंस लीग फायनल के पहले चरण में 3-0 से हराकर मुकाबले में निर्णायक बढ़त ले ली है।
ब्राजीली स्ट्राइकर लुकास ने 37वें मिनट में जापानी क्लब का खाता खोला और उनके ही पास पर यासुहितो एंडो ने उसके छह मिनट बाद स्कोर 2-0 हुआ।
मिचिहिरो यासुदा ने 68वें मिनट में गाम्बा का तीसरा गोल किया। हालाँकि यह स्कोर 4-0 हो सकता था मगर एंडो की फ्री-किक को रैफरी अब्दुल मलिक बशीर ने नकार दिया।
अगले सप्ताह होने वाले दूसरे चरण में एडिलेड के सामने बड़ी चुनौती होगी।
एडिलेड के गोलकीपर युजिन गालेकोविच अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए थे और मयोजिन के शॉट पर उन्हें जल्द ही बचाव करना पड़ा।
37वें मिनट में ताकाहिरो फुटागावा के पास पर लुकास ने एंजेलो कोस्टांज़ो को छकाकर गोल किया।
हाफ टाइम से दो मिनट पहले हयातो ससाकी ने गेंद लुकास को दी जिन्होने उसे बाँयी ओर एंडो की ओर सरकाई और जापान के इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने जोरदार शॉट लगाकर स्कोर 2-0 किया।
खेल के 68वें मिनट में एंडो के पास पर यासुदा ने वॉली पर गेंद को जाली में ड़ाल दिया।
गाम्बा ने उसके बाद भी दबाव बनाए रखा और उनके स्थानापन्न खिलाड़ी रोनी 75वें मिनट में अपना शॉट गोल के ऊपर मार बैठे।
|
|
|
|
  |
|