|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. कप २००८ |
 |
|
|
| शरिदा ने की टीम की तारीफ |
मनामा: मुहर्रक के कोच सलमान शरिदा ने लेबनान के सफा पर एएफसी कप फायनल के पहले चरण अपनी टीम की 5-1 की जीत में खिलाड़ियों की तारीफ की है।
“हमारे खिलाड़ियों ने आज सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया। हमारी टीम ने बेहतरीन फुटबॉल खेला और हम इस जीत के हकदार थे।“
“हमें कई मौके मिले और हमने पाँच गोल किए। हमारे लिए मैच महत्वपूर्ण था क्योंकि हम पिछले दो साल से फायनल तक जाने का इंतजार कर रहे थे।“
“हमें जो चाहिए था वह हमें मिल गया है और इस बढ़त से हमें आराम मिला है।“
सफा के कोच समीर साद ने कहा – “आज मुहर्रक जीत का हकदार था। उन्होने बेहतरीन खेल दिखाया।“
“मुहर्रक को रैफरी ने पहले हाफ में जो पेनल्टी दी उससे मैच का रूख मुड़ गया। इसका मतलब यह नहीं है कि हमने गलतियाँ नहीं की।“
|
|
|
|
  |
|