|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. कप २००८ |
 |
|
|
| रिको की हैट्रीक से मुहर्रक मजबूत स्थिति में |
मनामा: मुहर्रक ने लेबनान के सफा को एएफसी कप फायनल के पहले चरण में 5-1 से रौंदकर इस साल का खिताब लगभग अपने नाम कर लिया है।
बहरीन नेशनल स्टेड़ियम पर शुक्रवार को मुहर्रक ने 19वें मिनट में महमूद अब्दुलरहमान के जरिए खाता खोला और ब्राजीली रिको ने 32वें मिनट में पेनल्टी के जरिए स्कोर 2-0 किया।
बहरीन लीग विजेता टीम ने दूसरे हाफ में भी दबाव बनाए रखा और रिको ने अपना दूसरा गोल 54वें मिनट में किया तो अब्दुलरहमान ने उसके चार मिनट बाद अपने क्लब का चौथा गोल किया।
रिको ने अपनी हैट्रीक 72वें मिनट में पूरी कर स्कोर 5-0 किया तो हुसैन ताहन ने उसके पाँच मिनट बाद लेबनानी क्लब का एकमेव गोल दागा।
सफा को एएफसी कप पर कब्जा करने के लिए दूसरे चरण में चमत्कारिक खेल दिखाना होगा।
|
|
|
|
  |
|