| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| री, सावा पुन: अवॉर्ड की दौड़ में |
कुआलालम्पुर: गत विजेता उत्तर कोरिया की री कुम-सुक और जापान की होमारे सावा तथा अया मियामा को इस बार 2008 एएफसी महिला प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला है।
एशियाई विजेता उत्तर कोरिया, उपविजेता चीन और तीसरे स्थान के जापान को नेशनल टीम ऑफ द ईयर वर्ग में रखा गया है जबकि कोच ऑफ द ईयर की दौड़ में उत्तर कोरिया के किम क्वांग-मिन, चीन के शांग रूइहुआ और जापान के नोरियो ससाकी है।
दूसरा एएफसी महिला अवॉर्ड समारोह 20 नवंबर को कुआलालम्पुर में होगा।
सावा पिछले साल के अवॉर्ड में री के बाद उपविजेता रही थी मगर मियामा के आने के बाद यह लड़ाई और रोचक हो जाएगी।
अनुभवी सावा को एएफसी महिला एशियन में स्पर्धा की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया था जबकि री ने स्पर्धा में सबसे ज्यादा सात गोल कर अपनी टीम को खिताब दिलाया था।
23 मिडफिल्डर मियामा ने बीजींग ओलिंपिक में अपनी टीम को चौथा स्थान दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।
जॉर्डन, वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया को महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने वाले एएफसी एसोसिएशन ऑफ द ईयर वर्ग में रखा गया है।
एएफसी महिला रैफरी ऑफ द ईयर श्रेणी में जापान की सचिको बाबा, भारत की बेंटला डीकोथ और थाईलैंड की पानीपार कामनुएंग है तो एएफसी सहायक रैफरी ऑफ द ईयर के लिए जापान की हिसाए होशिज़ावा, ऑस्ट्रेलिया की साराह हो और चीन की लिउ होंगजुआन के बीच मुकाबला है।
एएफसी फेयर प्ले अवॉर्ड के लिए नामांकन अगले माह के एएफसी अंडर-16 तथा अंडर-19 चैम्पियनशिप पात्रता दौर के बाद तय होंगे जबकि एएफसी महिला यूथ प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए खिलाड़ियों का चयन फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप के बाद किया जाएगा।
एएफसी मैच कमिश्नर ऑफ द ईयर के नामांकन भी अगले माह के एएफसी अंडर-16 तथा अंडर-19 चैम्पियनशिप पात्रता दौर के बाद तय होंगे।
एएफसी एसोसिएशन ऑफ द ईयर
जॉर्डन
वियतनाम
ऑस्ट्रेलिया
एएफसी फेयर प्ले अवॉर्ड
अगले माह के एएफसी अंडर-16 तथा अंडर-19 चैम्पियनशिप पात्रता दौर के बाद तय होंगे।
एएफसी महिला सहायक रैफरी ऑफ द ईयर
हिसाए योशिज़ावा (जापान)
साराह हो (ऑस्ट्रेलिया)
लिउ होंगजुआन (चीन)
एएफसी महिला रैफरी ऑफ द ईयर
सचिको बाबा (जापान)
बेंटला डीकोथ (भारत)
पानीपार कामनुएंग (थाईलैंड)
एएफसी कोच ऑफ द ईयर
नोरियो ससाकी (जापान)
किम क्वांग-मिन (उत्तर कोरिया)
शांग रूइहुआ (चीन)
एएफसी महिला नेशनल टीम ऑफ द ईयर
जापान
चीन
उत्तर कोरिया
एएफसी महिला यूथ प्लेयर ऑफ द ईयर
अगले माह के एएफसी अंडर-16 तथा अंडर-19 चैम्पियनशिप पात्रता दौर के बाद तय होंगे।
एएफसी महिला प्लेयर ऑफ द ईयर
होमारे सावा (जापान)
री कुम-सुक (उत्तर कोरिया)
अया मियामा (जापान)
एएफसी मैच कमिश्नर ऑफ द ईयर
अगले माह के एएफसी अंडर-16 तथा अंडर-19 चैम्पियनशिप पात्रता दौर के बाद तय होंगे।
|
|
|
|
  |
|
|
|