|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. कप २००८ |
 |
|
|
| अनुभव काम आया: शरिदा |
निज़वा: मुहर्रक के कोच सलमान शरिदा ने कहा है कि एएफसी कप सेमीफायनल में अल नाहदा पर उनकी टीम की जीत में अनुभव का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
उन्होने कहा - “आज हम इसलिए जीते क्योंकि हमारे खिलाड़ियों को इस स्पर्धा में खेलने का अच्छा अनुभव है।“
“हमारे पास अनुभवी खिलाड़ी है और वही आज का अंतर रहा। हमारे पास आज खोने के लिए कुछ नहीं था इसलिए हम जीतने आए थे और हमने वह हासिल किया।“
“हमने दो गोल किए मगर उसके बाद हमारे खेल में गिरावट आई थी। हम किस्मत वाले रहे की नाहदा एक और गोल न कर सका।“
नाहदा के कोच मिरोस्लाव राडेनोविच ने कहा कि उनके खिलाड़ियों की रक्षण में गलती ही हार का कारण रही।
“हमने मैच पर नियंत्रण रखा और हमें कई मौके भी मिले मगर हम उनका फायदा नहीं उठा सके।“
“दूसरे हाफ तक हमारी टीम की मैच पर पकड़ नहीं बन पाई थी जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा।“
“मध्यम पंक्ति और रक्षण में हमें दिक्कतें हुई। एक गोल करने के बाद भी हमें दो मौके मिले मगर दुर्भाग्य से वह गोल में तब्दील नहीं हुए।“
|
|
|
|
  |
|