|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. कप २००८ |
 |
|
|
| मुहर्रक फायनल में |
निज़वा: बहरीनी विजेता मुहर्रक ने ओमान के अल नाहदा को एएफसी कप सेमीफायनल के दूसरे चरण में 2-1 से हरा दिया है।
विपक्षी टीम के मैदान पर ज्यादा गोल करने के कारण मुहर्रक फायनल में पहुँच गया है क्योंकि दोनों चरणों का औसत स्कोर 2-2 रहा है।
ब्राजीली स्ट्राइकर लिएंडसन डा सिल्वा ने 38वें मिनट में गोल कर मुहर्रक को औसत 1-1 की बराबरी दिलाई और महमूद अब्दुलरहमान ने एक घंटे के बाद बहरीनी टीम को औसत 2-1 से आगे किया।
काबोरे इब्राहीम ने मैच समाप्त होने से 20 मिनट पहले ओमानी टीम का गोल किया मगर वह मुहर्रक को तीन साल में दूसरी बार फायनल में पहुँचने से नहीं रोक सके।
घरेलु मैदान पर पहला चरण 1-0 से हारने के बाद मुहर्रक को पहला मौका 16वें मिनट में मिला मगर राशिद अब्दुलरहमान की फ्री-किक को मोरक्को के डिफेंडर जमाल ब्रारौ ने रोका।
अल नाहदा 32वें मिनट में गोल कर सकता था मगर ज़ाहिर अल अलावी के पास पर असाद अल रियाम का शॉट गोल के ऊपर से गया।
हाफ टाइम से सात मिनट पहले लिएंडसन ने मोहम्मद सालमीन के पास पर स्पर्धा में अपना 13वां गोल दागा।
मुहर्रक ने दूसरे हाफ में भी दबाव बनाए रखा और 63वें मिनट में जमाल के पास पर अब्दुलरहमान ने उन्हें 2-0 से आगे किया।
खेल के 70वें मिनट में काबोरे इब्राहीम ने ओमानी टीम का गोल किया मगर इसके बाद मेजबान टीम कोई गोल न कर सकी।
|
|
|
|
  |
|