|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| ईरान खिताबी मुकाबले में |
ताशकंत: ईरान ने यूएई को आसानी से 3-0 परास्त कर एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है।
ईरान के गोल बहराम दब्बाघ, अघाज़ इमामीघारेह और अली हैदरी ने किए।
ईरान ने पहले हाफ में दबाव बनाया मगर कप्तान रायम सदेघियान ने गोल करने का सुनहरा मौका गंवाया।
एक घंटा पूरा होने से एक मिनट पहले दब्बाघ ने ईरान के दबदबे को गोल में बदला तो इमामीघारेह और उसके बाद हैदरी ने मैच के अंत में गोल कर ईरान को शनिवार को होने वाले फायनल में जगह दिलाई।
यूएई के अंत में सिर्फ नौ खिलाड़ी मैदान पर बचे थे जब उनके कप्तान हदाफ अब्दुल्ला और मोहम्मद हुसैन को रैफरी ने मैदान के बाहर कर दिया था।
|
|
|
|
  |
|