|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| खिताब ही रहेगी प्राथमिकता: ली |
ताशकंत: कोच ली क्वांग-जोंग ने अपनी दक्षिण कोरियाई टीम इस बात की याद दिलाई है कि जापान के खिलाफ एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के सेमीफायनल भी उनके लक्ष्य का हिस्सा है।
ली ने कहा कि फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में पात्रता के अलावा इस स्पर्धा के खिताब को जीतना भी उनकी प्राथमिकता है।
“विश्व कप की पात्रता हासिल करने के बाद थोड़ा संतोष जरूर मिला मगर हमारा मुख्य उद्देश्य खिताब जीतना है।“
इस आयु समूह में कोरिया अब तक जापान से नहीं हारा है और ली ने कहा – “यह ऐसी बात है जो मुझे खिलाड़ियों को बताने की जरूरत नहीं है, उन्हें पहले से पता है।“
“खिलाड़ी उनकी टीम के बारे में जानते है और उनमें जीत का आत्मविश्वास है।“
दूसरी ओर जापान के कोच युताका इकेउची उनकी टीम के खिलाफ कोरिया के रिकॉर्ड से चिंतित नहीं है।
“हम पिछले नतीजों के बारे में नहीं सोच रहे है। हम विश्व कप में पहुँचकर खुश है और हम अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे।“
“हमने अब तक अपनी विपक्षी टीमों से उनके अच्छे गुण सिखें है और सऊदी अरब को हराने के बाद से हम सिर्फ खिताब के बारे में सोच रहे है।“
“हमारी टीम का मूड़ अच्छा है और हमें भविष्य में भी ऐसा ही खेलना है। हमने बेहतर खेल दिखाया है और हम स्पर्धा की श्रेष्ठ टीमों में से एक है।“
|
|
|
|
  |
|