|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| अति-आत्मविश्वास से बचें: दोस्तिमेहर |
ताशकंत: ईरान के कोच अली दोस्तिमेहर ने अपनी टीम को यूएई के खिलाफ बुधवार को होने वाले एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के सेमीफायनल में कोताही नहीं बरतने को कहा है।
उन्होने कहा – “हमने यूअई के खिलाफ इस स्पर्धा के पहले तीन मैत्री मैच खेले थे और तीनों जीते थे।“
“मगर इसके कारण हमारा काम और मुश्किल हो गया है क्योंकि वे हमारी कमजोरियाँ भी जानते है।“
“हमने खिलाड़ियों से स्पर्धा के सबसे कठिन मैच के लिए तैयार रहने को कहा है।“
“यूएई ने ऑस्ट्रेलिया जैसी तगड़ी टीम को मात दी है और हमें उनका सम्मान करना होगा।“
यूएई के कोच अली इब्राहीम ने कहा कि सेमीफायनल में पहुँचने के बाद अब दबाव उनकी टीम पर नहीं है।
“हमारा ध्येय विश्व कप में पहुँचना था जो हमने हासिल कर लिया है और अब हमपर जरा भी दबाव नहीं है।“
“मुझे आशा है कि मेरी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाए बेहतरीन खेल को जारी रखेगी। हम यह बताना चाहते है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नतीजा कोई किस्मत की बात नहीं थी।“
“हम ईरान से पहले भी खेल चुके है और हम उन्हें जानते है। हमें आशा है कि हम यूएई फुटबॉल का श्रेष्ठ खेल दिखाएँगे।“
|
|
|
|
  |
|