|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| कोरिया की निगाहें खिताब पर |
ताशकंत: दक्षिण कोरिया के कोच ली क्वांग-जोंग का कहना है कि उज़बेकिस्तान पर 3-0 की जीत दर्ज कर एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के अंतिम चार में प्रवेश और फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप की पात्रता पाने के बाद भी उनका मिशन अब तक पूरा नहीं हुआ है।
इन सबके बाद भी ली कहते है कि उनकी टीम की निगाहें अब अंडर-16 खिताब पर है।
“हम विश्व कप में क्वालिफाई होने के उद्देश्य को लेकर आए थे मगर हमारा मुख्य ध्येय हर बार खिताब जीतना है जो हमने अब तक नहीं पाया है।“
“दोनों टीमें आज अच्छा खेली। हालाँकि स्कोर देखकर लगता है कि यह आसान मैच था मगर ऐसा नहीं था।“
“सेमीफायनल के हमारे प्रतिद्वन्द्वी जापान को हम जानते है और दोनों टीमें एक-दूसरे से पहले कई बार खेल चुकी है। मैं यह कह सकता हूँ कि इस आयु समूह् में हम कभी उनसे हारे नहीं है।“
उज़बेकिस्तान के कोच रॉबर्ट गय इस हार के बाद निराश थे।
“इस बार मेरे लिए कुछ भी कहना कठिन है क्योंकि हम फिर से खेल नहीं सकेंगे यह शर्मनाक है।“
“मुझे नहीं लगता है कि हमपर कोई दबाव था। गप्पारोव और अब्दुमुतालिब अच्छा नहीं खेले इसलिए हम हार गए।“
“कोरिया एक तगड़ी टीम है और मुझे लगता है कि वह इस स्पर्धा को जीतेगी।“
|
|
|
|
  |
|