|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| दक्षिण कोरिया अंतिम चार में |
ताशकंत: दक्षिण कोरिया ने एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के मेजबान उज़बेकिस्तान को 3-0 से हराकर गत विजेता जापान के साथ सेमीफयनल की भिड़ंत तय कर ली है।
किम डोंग-जिन ने 2002 की विजेता टीम को पहले हाफ में गोल कर जीत की राह दिखाई थी और स्थानापन्न खिलाड़ी सोन हेउंग-मिन ने स्पर्धा का अपना चौथा गोल्किया तो ली चांग ने एक और गोल कर अपनी टीम की जीत पक्की की।
घरेलु दर्शकों के सम्मुख उज़बेकिस्तान ने शुरूआत में अच्छा खेल दिखाया मगर पहले आक्रमण के साथ खाता खोलकर कोरिया ने उन्हें शांत कर दिया था।
लिम डोंग-चिओन के पास पर किम डोंग-जिन ने गोल कर अपनी टीम को 11वें मिनट में आगे किया।
पहले हाफ के मध्य में मेक्सिम उतकिन के शॉट को कोरियाई गोलकीपर क्वोन ताए-आह्न ने रोका।
मध्यांतर से दो मिनट पहले उज़बेकिस्तान को एक और मौका मिला मगर उतकिन के पास पर बोबर अब्दुरखमोनोव का शॉट क्वोन के पार न जा सका।
मध्यांतर से नौ मिनट बाद किम जिन-सू के पास पर सोन ने वॉली को जाली में ड़ालकर स्कोर 2-0 कर दिया था।
मैच समाप्त होने से 17 मिनट पहले ली ने अकेले ही पेनल्टी क्षेत्र के कोने से जोरदार शॉट लगाकर कोरिया का तीसरा गोल दागा। यह उनका तीसरा व्यक्तिगत गोल था।
|
|
|
|
  |
|