|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| मिशन रहा सफल: इकेउची |
ताशकंत: जापान के कोच युताका इकेउची ने कहा है कि सऊदी अरब पर एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के क्वार्टर फायनल में 2-0 की जीत के साथ उनका मिशन पूरा हो गया है।
इस जीत के साथ जापान ने अगले साल होने वाले फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में खेलने की पात्रता हासिल की है।
“हमार मुख्य उद्देश्य विश्व कप की पात्रता हासिल करना था और हमने वह पा लिया है।“
“आज हमने अच्छा खेल दिखाया तो दूसरी ओर सऊदी अरब के खिलाड़ियों ने भी हमें तगड़ी टक्कर दी।“
“मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त लेने के बाद मैने खिलाड़ियों को आक्रामक खेल जारी रखने को कहा था जिसके कारण हमने कई मौके बनाए मगर हम उनका फायदा नहीं उठा पाए।“
“हमने खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया था और कहा था कि विपक्षी टीम कोई भी हो हमें तैयारी अच्छे से करना है।“
सऊदी अरब के कोच जोआकिम फिल्हो ने कहा कि यमन की जगह जापान से खेलने के कारण उनके खिलाड़ियों पर फर्क पड़ा।
“हम यमन के खिलाफ मैच की तैयारी कर रहे थे और आज सुबह हमें मालूम पड़ा कि हमें जापान से खेलना है।“
“इसका हमपर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। खिलाड़ी यमन पर ध्यान लगा रहे थे और जापान के लिए तैयार नहीं थे।“
“हमारे पास जापान का अध्ययन करने के लिए समय नहीं था और हम खिलाड़ियों को उनके मैच भी नहीं दिखा पाए।“
|
|
|
|
  |
|