|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| जापान अंतिम चार में |
ताशकंत: पहले हाफ में हुए दो गोलों ने जापान को एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के क्वार्टर फायनल में सऊदी अरब पर 2-0 की जीत दिलाई है।
केनयू सुगिमोटो ने जापान को 38वें मिनट में आगे किया तो पहले हाफ के आखिरी मिअंट में सऊदी अरब के मिडफिल्डर अब्दुल्ला ओतैफ ने युकी होरिगोमे के पास को अपने ही गोल में ड़ालकर जापान को न सिर्फ अंतिम चार में बल्कि फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में भी जगह दिलाई है।
मैच की शुरूआत धीमी रही मगर उसके बाद जापान ने मैच पर अपना नियंत्रण बनाया।
सऊदी को पहले आधे घंटे में गोल करने का सबसे बेहतरीन मौका मिला था मगर मोहम्मद अल असिरी ने जापानी रक्षक कोजी ताकानो की गलती का फायदा उठाते हुए शॉट लगाया मगर वह जाली के साइड में लगा।
जापान को 35वें मिनट में अवसर मिला था जब गाकू शिबासाकी ने शॉट बाहर मारा मगर उसके तीन मिनट बाद ताकाशी उसामी के शॉट पर गेंद बाहर गई और जापान को कॉर्नर मिला।
उसामी ने ही वह कॉर्नर लिया और सुगिमोटो ने हैडर के जरिए गोल कर जापान को आगे किया।
हाफ टाइम से ठीक पहले होरिगोमे द्वारा बाँयी ओर से मध्य में ड़ाले गए पास को गलती से ओतैफ अपनी ही जाली में ड़ाल बैठे और स्कोर 2-0 हो गया।
जापान के कोच युताका इकेउची ने अब तक चार गोल करने वाले ताकुमी मियायोशी को उतारा और उसके बाद जापान ने कई आक्रमण किए।
मध्यांतर के पाँच मिनट बाद कोजी ताकानो ने उसामी की फ्री-किक पर गेंद को जाली में ड़ाला मगर रैफरी ने उसे ऑफ-साइड करार दिया।
|
|
|
|
  |
|