|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| ईरान की जीत में रेज़ाइ के दो गोल |
ताशकंत: कावेह रेज़ाइ के दो गोलों की बदौलत ईरान ने सीरीया को 2-0 से परास्त कर न सिर्फ एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के सेमीफायनल में प्रवेश किया जबकि फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में खेलने की पात्रता भी हासिल की है।
एक समय जब यह रोचक मुकाबला अतिरिक्त समय की ओर बढ़ रहा था तब रेज़ाइ ने मैच समाप्त होने से 11 मिनट पहले गोल कर ईरान को बढ़त दी।
ईरान के इमान शिराज़ी को मैदान से बाहर किए जाने के बाद रेज़ाइ ने एक और गोल कर ईरान को नाइजेरिया में अगले साल होने वाली स्पर्धा के लिए क्वालिफाई कराया।
बहराम दब्बाघ ईरान को छठे मिनट में आगे कर सकते थे जब उन्होने दो रक्षकों को छकाया मगर उनका शॉट गोल के ऊपर से चला गया।
पहले हाफ के मध्य में सीरीया के मोहम्मद अली का शॉट निशाने पर नहीं लगा तो मध्यांतर से चार मिनट पहले सदेघ पौरमोहम्मददौस्त के थ्रो पर रेज़ाइ का शॉट बाहर चला गया।
उसके कुछ क्षणों बाद रेज़ाइ सीधे गेंद अब्दुल्ला अल सरूत को मार बैठे और मेहरगान गोलबर्ग का शॉट बाहर गया।
कप्तान रायम सदेघियान ने प्रत्युत्तर पर किए एक आक्रमण में गेंद रेज़ाइ को दी जिन्होने गोल किया।
शिराज़ी को दूसरा पीला कार्ड मिलने के कारण मैदान से बाहर किया गया मग सदेघियान के पास पर रेज़ाइ ने ईरान का दूसरा और स्पर्धा में अपना चौथा गोल दागा।
|
|
|
|
  |
|