|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| जीत से इब्राहीम खुश |
ताशकंत: यूएई के कोच अली इब्राहीम एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप में अपनी टीम की ऑस्ट्रेलिया पर 3-2 की जीत से काफी खुश थे।
“यमन को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद हमें जो दूसरा मौका मिला उसका हमने भरपूर फायदा उठाया।“
“मैने खिलाड़ियों को कहा था कि हमें मिला यह आखिरी मौका है और हमें विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना है।“
“आज हम किस्मत वाले रहे क्योंकि हमें कई मौके मिले और हमने तीन गोल किए।“
“हम इस मैच के लिए कल तैयारी नहीं कर पाए थे क्योंकि हमें आज सुबह ही पता चला कि हमें खेलना है।“
“मैच से सिर्फ 10 मिनट पहले मैने अपनी योजना तैयार की थी और इसके नतीजे आश्चर्यजनक रहे।“
ऑस्ट्रेलियाई कोच मार्टिन क्रूक ने माना कि पहले हाफ में ढिले रवैये का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।
“आज की हार से निश्चित रूप से हम निराश हुए। हमें पहले हाफ में कई मौके मिले मगर हम उन्हें भुना नहीं सके और उसकी सजा हमें मिली।“
“यूएई ने अच्छा खेल दिखाया क्योंकि पिछले दो दिन उनके लिए कठिन थे। उन्होने प्रत्युत्तर में कारगर आक्रमण किए।“
|
|
|
|
  |
|