| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| यूएई पर यमन 3-0 से विजयी घोषित |
ताशकंत: एएफसी अनुशासन समिति ने एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप में यमन और यूएई के बीच 1-1 से बराबर रहे मैच में यमन को 3-0 से विजयी घोषित किया है।
यूएई द्वारा एक अयोग्य खिलाड़ी को उस मुकाबले में उतारने के बाद एएफसी अनुशासन समिति ने इसके अलावा यूएई पर 4000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी किया है।
यूएई ने अब्दुल्ला हदाफ अल आमरी को उस कथित मैच में खिलाया था जिन्हें पात्रता दौर में दो पीले कार्ड मिलने के कारण यमन के खिलाफ निलंबित किया गया था।
एएफसी अनुशासन समिति ने एएफसी अनुशासन कोड़ के अनुच्छेद 32 के तहत यह निर्णय लिया है।
इस 3-0 की जीत के बाद ग्रुप डी में यमन अब चार अंकों पर पहुँच गया है और जापान के बाद वह दूसरे स्थान पर है जबकि यूएई का एक भी अंक नहीं है। मलेशिया एक अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।
गुरूवार को यमन को जापान से तो यूएई को मलेशिया से खेलना है।
|
|
|
|
  |
|
|
|