|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| खिलाड़ियों की चोट से क्रूक चिंतित |
ताशकंत: ऑस्ट्रेलिया के कोच मार्टिन क्रूक को एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप में चीन पर मिली 2-1 की जीत के बाद खिलाड़ियों की चोट ने चिंता में ड़ाल दिया है।
उनके लिए गोल करने वाले जारेड लम को पहले हाफ में तबियत खराब होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा और स्ट्राइकर एलि बाबाल्ज ने टखने की चोट के कारण मैदान छोड़अ। उनके कप्तान ब्रेंडन हामिल को भी मैच समाप्त होने से 17 मिनट पहले टखने में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर किया गया।
क्रूक ने कहा – “कप्तान की चोट हमारे लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। एलि की भी चोट कितनी गंभीर है इसका अंदाजा हमें अभी नहीं है।“
क्रूक ने माना कि उनकी टीम ने पहले हाफ में आज अच्छा खेल नहीं दिखाया मगर वह दूसरे हाफ के खेल से संतुष्ट थे।
“हम तीन अंक पाकर खुश है। हमारा पहला ध्येय अंतिम आठ तक पहुँचना था और हमने वह पा लिया है।“
चीन के कोच झांग निंग दूसरे हाफ में प्रदर्शन से निराश थे।
“हम पहले हाफ में अच्छा खेले मगर दूसरे हाफ की शुरूआत में ही हमने गोल खा लिया और उसके बाद खिलाड़ी दबाव के कारण नर्वस हो गए थे।“
|
|
|
|
  |
|