|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| ऑस्ट्रेलिया अंतिम आठ में |
ताशकंत: कमाल इब्राहीम द्वारा दूसरे हाफ में किए गए गोल के कारण ऑस्ट्रेलिया ने एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप में चीन को 2-1 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया है।
ऑस्ट्रेलिया के जारेड लम और चीन के जिन जिंगडाओ द्वारा पहले हाफ में पेनल्टी के जरिए किए गए गोलों के कारण मध्यांतर तक स्कोर 1-1 था मगर इब्राहीम ने दूसरे हाफ के पाँचवे मिनट में गोल कर मार्टिन क्रूक की टीम को तीन अंक दिलाए।
ग्रुप सी में यह चीन की पहली हार थी। स्टीफन डोमेनिची को आठवें मिनट में गोल करने का मौका मिला था मगर वह शॉट बाहर मार बैठे।
उसके आठ मिनट बाद ऑस्ट्रेलिया ने खाता खोला जब निकोला स्टानोजेविच को झेंग काइमु ने गिराया और लम मिली पेनल्टी को गोल में बदला।
उसके चार मिनट बाद चीन बराबरी हासिल कर सकता था जब ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर रॉबर्ट कोलाक और डिफेंडर ब्रेंडन हामिल के बीच
तालमेल की कमी ह्नुई मगर जियांग शिआओचेन का शॉट निशाने पर नहीं लगा।
मध्यांतर से चार मिनट पहले चीन के शी के का 30 गज से लिया गया शॉट गोलपोस्ट से टकरा गया।
पहले हाफ के आखिर में जिन को कोलाक ने गिराए जाने के फलस्वरूप मिली पेनल्टी को जिन ने ही गोल में बदला।
|
|
|
|
  |
|