|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| ‘हमने भुगता पेनल्टी का खामियाजा’ |
ताशकंत: यमन के कोच सामी अल नाश ने कहा कि आखिरी क्षणों में पेनल्टी ने उनसे मलेशिया के खिलाफ एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप में जीत से वंचित कर दिया।
“यह नतीजा सही नहीं था क्योंकि मलेशिया बिलकुल एक अंक लेने का हकदार नहीं था।“
“हमें आज जीतना चाहिए था मगर रैफरी ने गलत निर्णय दिया।“
“दर्शकों में से किसी ने सिटी बजाई थी जिसे सुनकर सभी खिलाड़ियों ने खेल रोक दिया था जिसमें मलेशियाई स्ट्राइकर भी शामिल है।“
“यह एक रोमांचक मैच था और मलेशिया ने हमें कड़ी टक्कर दी। वह एक अच्छी टीम है और उन्हें पहला मैच नहीं हारना चाहिए था।“
मलेशिया के कोच लिम किम चोन ने माना कि उनकी टीम को एक अंक पाने में किस्मत ने साथ दिया।
“दूसरे हाफ में हमने अच्छा खेल दिखाया। हमने गोल करने के कई मौके गंवाए और हमें पेनल्टी से पहले ही स्कोर बराबर करना चाहिए था।“
“मैच हास्यास्पद इसलिए हुआ क्योंकि हमने जो खिलाड़ियों को कहा था वैसा नहीं हुआ और जो नहीं कहा था वह हुआ।“
|
|
|
|
  |
|