|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| मलेशिया ने यमन को रोका |
ताशकंत: मोहमम्मद फंडी द्वारा अंतिम समय में पेनल्टी के जरिए किए गए गोल की मदद से मलेशिया ने एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के ग्रुप डी में यमन को 1-1 पर रोक लिया है।
मोहम्मद अल शम्सी ने यमन को पेनल्टी के जरिए नवें मिनट में आगे किया मगर 68वें मिनट में उनके मोहम्मद बोक़शान को मैदान से बाहर किए जाने के बाद उनके सिर्फ 10 खिलाड़ी बचे थे।
अंतिम क्षणों तक ऐसा लग रहा था कि यमन तीन अंक पा लेगा मगर यमन के डिफेंडर अहमद अल खामरी ने हास्यास्पद ढंग से गेंद को हाथ लगाया और मलेशिया को पेनल्टी मिली जिसे फंडी ने गोल में बदला।
मलेशिया को पहला मौका चौथे मिनट में मिला मगर सारविन्द्रन देवेन्द्रन के पास पर गैरी स्टीवन बाहर मार बैठे।
यमन ने उसके तुरंत बाद गोल किया जब मोहम्मद ग्रीफ को बॉक्स में गिराया गया और अल शम्सी ने पेनल्टी को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।
|
|
|
|
  |
|