|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| बहरीन की सिंगापुर पर जीत |
ताशकंत: बहरीन ने एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए सिंगापुर को 3-0 से मात दी है।
सलमान अहमद ने बहरीन को सिर्फ मध्यांतर से चार मिनट पहले आगे किया तो सैयद सईद ने 57वें मिनट में दूसरा और धेया सलमान ने मैच समाप्त होने से 15 मिनट पहले उनका तीसरा गोल दागा।
दोनों टीमों ने धीमी शुरूआत की और सिंगापुर को पहला अवसर 17वें मिनट में मिला मगर मुहम्मद मुहिमीन का शॉट निशाने पर नहीं लगा।
21वें मिनट में मुहम्मद फज़ली का भी किस्मत ने साथ नहीं दिया और गेंद गोलपोस्ट से टकराई। उसके तीन मिनट बाद ही बहरीन के अली मुनीर का शॉट गोल के ऊपर से गया।
33वें मिनट में सिंगापुर के मुहिमीन ने अब्दुल्ला खलिफा को तो छकाया मगर गेंद गोलपोस्ट से टकरा गई।
मध्यांतर से चार मिनट पहले अहमद ने 40 गज से गोल कर पश्चिम एशियाई टीम को आगे किया। 57वें मिनट में सईद ने अहमद ईसा के साथ मिलकर स्कोर 2-0 किया।
खेल के 75वें मिनट में सलमान ने केनेथ चांग के कमजोर पास का फायदा उठाकर गेन्द को जाली में ड़ाला।
|
|
|
|
  |
|