|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| प्रदर्शन सम्मानजनक: तोल |
 |
| भ¤रत क¥ तकन¥क¥ न¤द¥शक क¥ल¤न त¥ल |
ताशकंत: भारत के तकनीकी निदेशक कोलिन तोल ने एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप से टीम के बाहर होने के बाद भी सकारात्मक रहते हुए इसे सम्मानजनक प्रदर्शन का दर्जा दिया है।
लगातार दो मैच हारने के बाद तोल ने कहा – “हमने अपना श्रेष्ठ खेल दिखाया है। सीरीया पास काफी कठिबद्धता और उत्साह था और वह एक बेहतर टीम थी।“
“मुझे हाफ टाइम तक गोलरहित स्कोर रखने की आशा थी मगर हमने गोल खाया और उसके बाद हमने अपनी लय खो दी थी।“
तोल ने गोआ में लगभग एक साल से अभ्यास कर रही टीम पर हार की जिम्मेदारी नहीं ड़ाली है।
“पिछले मैच में जो कुछ भी हुआ उसके बाद भी टीम गौरवांवित है। मुझे नहीं लगता है कि आप इस टीम के पिछले 15 माह के प्रदर्शन का आकलन इन तीन मैचों के नतीजों के आधार पर कर सकते है।“
“मुझे आशा है कि भारत में लोग इस टीम की आलोचना नहीं करेंगे। उन्होने भारत का प्रतिनिधित्व अच्छे ढंग से किया है।“
सीरीया के कोच किफोर्क मार्दाकियान टीम के बेहतर प्रदर्शन से खुश थे।
“मैं इस प्रदर्शन से संतुष्ट हूँ। मैने इंडोनेशिया पर जीत के बाद कहा था कि टीम अगले मैच में और बेहतर खेलेगी और उन्होने वही किया।“
|
|
|
|
  |
|