|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| मुझे खिलाड़ियों पर विश्वास: इब्राहीम |
ताशकंत: यूएई के कोच अली इब्राहीम ने कहा है कि एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप में मंगलवार को गत विजेता जापान के खिलाफ उनकी टीम जीत के लिए मैदान पर उतरेगी।
यूएई को पहले मैच में यमन ने 1-1 पर रोका था मगर इब्राहीम का मानना है कि उनके खिलाड़ी जापान के खिलाफ पूरे तीन अंक लेने की काबिलियत रखते है।
“हम हर मैच को अलग तरह से लेते है। जापान तगड़ी टीम है और उन्होने पहला मैच भी जीता है मगर हम अब भी दौड़ में बने हुए है और हमें जीतना होगा।“
जापान के कोच इकेउची युताका ने माना कि मलेशिया को 4-0 से हराने वाली उनकी टीम में कुछ बदलाव जरूर होंगे।
“हम कुछ स्थान और खिलाड़ी यूएई के खिलाफ बदलेंगे। हमने खिलाड़ियों मैच के दौरान बातचीत करते रहने को कहा है।“
“हम मंगलवार को जीतकर अगले दौर में अपना स्थान तय करना चाहते है।“
मलेशिया के खिलाफ खेलने वाले यमन के कोच सामी अल नाश ने कहा – “हमारा ध्यान अब मलेशिया के खिलाफ मैच पर है। यूएई के साथ ड्रॉ ने हमें ऐसे मोड़ पर ला दिया है कि हमें जीतना जरूरी है।“
मलेशिया के कोच लिम किम चोन ने चेताया है कि उनकी टीम के पास खोने को अब कुछ नहीं है और खिलाड़ी सिर्फ अनुभव प्राप्त करना चाहते है।
“ऐसी स्पर्धाओं से सभी खिलाड़ियों को अनुभव प्राप्त होता है। हमारे पास खोने को कुछ नहीं है और हम ज्यादातर खिलाड़ियों को खेलने का मौका देंगे।“
|
|
|
|
  |
|