|
|

|
 |
| AFC U-16 Championship |
 |
|
|
| हार के लिए रक्षापंक्ति जिम्मेदार: गय |
ताशकंत: उज़बेकिस्तान के कोच रॉबर्ट गय ने ईरान के हाथों एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप में मिली 2-1 की हार के लिए रक्षापंक्ति की गलतियों को जिम्मेदार बताया है।
ओइबेक तालिपोव की गलती के कारण रेज़ाइ ने ईरान का विजयी गोल दागा मगर गय अकेले गोलकीपर तालिपोव को जिम्मेदार नहीं मानते है।
“हमने आज कुछ गलतियाँ की जिसके कारण ईरान जीता।“
“हमारे डिफेंडरों ने कई गलतियाँ की। हालाँकि हमने उन्हें गेंद आसानी से हाथ से नहीं जाने देने की सलाह दी थी।“
“तालिपोव ने बेकार गलती की मगर यह रक्षकों की भी गलती थी जिन्होने गेंद को बाहर नहीं किया।“
“हम ईरान से काफी ताकतवर है और आज हमें जीतना चाहिए था। हमने आक्रामक खेल खेला मगर हमें काफी पहले गोल करना चाहिए था।“
ईरान के कोच अली दौस्तिमेहर ने कहा कि उनकी टीम जीत की हकदार थी।
“उज़बेकिस्तान ने अच्छा खेल दिखाया और मुझे लगता है कि वे अगले दौर में पहुँचेंगे।“
“हमने कई अवसर बनाए और दो गोल किए तथा जब उज़बेकिस्तान ने आक्रमण किए तब हमने अच्छा रक्षण किया।“
|
|
|
|
  |
|