|
|
  |
 |
| विज़न ईरान |
 |
|
|
| इस्फाहान में कोचिंग कोर्स |
इस्फाहान: इस्फाहान फुटबॉल एसोसिएशन अपने यहाँ कोचिंग का स्तर सुधारने के लिए एएफसी ‘सी’ कोचिंग कोर्स आयोजित कर रहा है।
ईरान फुटबॉल एसोसिएशन के कोचिंग इंस्ट्रक्टर महमूद याज़खस्ती यह कोर्स फुटबॉल एज्यूकेशन सेंटर पर संचालित करेंगे।
14 दिवसीय इस कोर्स में 24 प्रशिक्षक भाग लेंगे जो कोचिंग के अलावा स्पोर्ट्स हेल्थ केयर के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे।
प्रोजेक्ट इस्फहान एएफसी के विज़न एशिया के तहत शुरू किए गए विज़न ईरान विकास कार्यक्रम का हिस्सा है।
ईरान में इसके अलावा काज़विन, हमेदान और फार्स में भी प्रोजेक्ट चल रहे है।
|
|
|
|
  |
|