|
|
  |
 |
| विज़न चीन |
 |
|
|
| चिंगडाओ का कोर्स सफल |
चिंगडाओ: पिछले सप्ताह चीन के चिंगडाओ में आयोजित फीफा फ्यूचुरो तीन रैफरी इंस्ट्रक्टर्स कोर्स के आयोजकों को भाषा में एक नया पाठ मिला।
भाग लेने वाले सभी 28 प्रतिभागियों को अंग्रेजी का ज्ञान नहीं होने के बावजूद कोर्स सफल रहा। इसके अलावा इन सभी के लिए सिर्फ एक ही दुभाषिया मौजूद था।
एशिया के श्रेष्ठ रैफरी रहे शम्सुल मैदीन और जापान के इशियामा नोबोरू सिर्फ अंग्रेजी में ही सिखा सकते थे और उन्होने भविष्य में और दुभाषियों की जरूरत पर बल दिया।
यह कोर्स चीन में रैफरिंग के स्तर को बढ़ाने के लिए आयोजित क्इया गया था ताकि उनके गुणों में वृद्धि हो।
भाषा की अड़चन के कारण वह थ्योरी के सत्र आयोजित नहीं कर सके और सिर्फ प्रेक्टिकल किए जा सके।
रैफरी डेवलपमेंट ऑफीसर आज़िमी अब्दुल्ला ने कहा – अंग्रेजी नहीं बोलने वाले भागीदारों के साथ एक यह अलग अनुभव रहा। यह एक बड़ी चुनौती थी।“
|
|
|
|
  |
|