|
|
| जापान में ओइटा पराजित |
टोक्यो: जापान लीग के पिछले चौदह मैचों में ओइटा त्रिनिटा को पहली बार हार का मुँह देखना पड़ा जब उन्हें योकोहामा मारीनोस ने 1-0 से मात दी।
मिडफिल्डर केंता कानो ने फ्री-किक के जरिए योकोहामा का विजयी गोल 59वें मिनट में किया।
ओइटा अभी 14 जीत, छह ड्रॉ और सात हार के बाद नागोया के साथ 48 अंकों पर है। नागोया को एशियाई विजेता उरावा रेड्स से रविवार को खेलना है।
ओइटा खराब गोल औसत के कारण तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गया है।
उरावा और कावासाकी फ्रंटाले के 45-45 अंक है तो गत विजेता काशीमा एंटलर्स 43 अंकों पर है।
अन्य मैचों में विसेल कोबे ने ओमिया अर्दिजा को 2-0 से, कावासाकी ने काशीवा रेसोल को 5-2 से और जेईएफ यूनाईटेड़ चीबा ने क्योटो पर्पल सांगा को 1-0 से परास्त किया।
|
|