|
|
| मुम्बई एफसी की धमाकेदार शुरूआत |
कोलकाता: भारतीय लीग में अपना पदार्पण कर रहे मुम्बई एफसी ने मोहन बागान को 2-1 से मात दी है तो चर्चिल ब्रदर्स, ईस्ट बंगाल और स्पोर्टिंग क्लब डे गोआ ने अपने-अपने मैच जीत लिए है।
घाना के स्ट्राइकर आबेल हमोंड ने मुम्बई का खाता नवें मिनट में खोला और कालिया कुलोथुंगन ने 24वें मिनट में स्कोर 2-0 किया। लालमपुइया ने बागान का एकमेव गोल 77वें मिनट में किया।
चर्चिल ब्रदर्स ने महिन्द्रा यूनाईटेड़ को 2-1 से मात दी। उनके लिए ओडाफे ओकोली ने 61वें और 87वें मिनिटों में दो गोल दागे तो सुशील कुमार सिंह ने महिन्द्रा का गोल मैच समाप्त होने से नौ मिनट पहले किया।
नाइजेरिया के स्ट्राइकर एलिजा जूनियर ने वास्को स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ स्पोर्टिंग क्लब डे गोआ का विजयी गोल किया तो सुरकुमार सिंह (10), युसुफ याकुबु (19) तथा सुनील छेत्री (28) ने ईस्ट बंगाल के गोल चिराग यूनाईटेड़ के खिलाफ दागे। पराजित टीम का गोल शंकर ओराओन ने 79वें मिनट में किया।
गत विजेता डेम्पो अपने अभियान की शुरूआत जेसीटी के खिलाफ रविवार को करेगा तो सोमवार को मोहम्मडन स्पोर्टिंग को एयर-इंडिया से खेलना है।
|
|