|
|
| इब्राहीम के गोल से अल सद जीता |
दोहा: अल सद, अल रय्यान और उम सलाल ने कतर लीग में लगातार तीसरे मैच जीत लिए है।
अल सद ने गत विजेता अल घराफा को 2-1 से हराया तो अल रय्यान ने कतर स्पोर्ट्स क्लब को 3-2 से और उम सलाल ने अल सैलियाह को 1-0 से शिकस्त दी।
ब्राजीली स्ट्राइकर फर्नांडो लुसियो ने 18वें मिनट में घराफा को आगे किया मगर गिनिया के पास्कल फीनडुनो ने 38वें मिनट में स्कोर 1-1 किया। पूर्व एएफसी प्लेयर ऑफ द ईयर खल्फान इब्राहीम ने 59वें मिनट में अल सद का विजयी गोल दागा।
कतर क्लब को 10वें मिनट में सेबास्टियन सोरिया ने आगे किया मगर अल रय्यान के ब्राजीली स्ट्राइकर अलोइसियो जोस डा सिल्वा ने मध्यांतर से दस मिनट पहले स्कोर 1-1 किया।
ओमान के एमाद अल होसैनी ने 78वें मिनट में रय्यान को 2-1 की बढ़त दी तो तलाल एल कारकौरी ने मैच समाप्त होने से नौ मिनट पहले स्कोर 2-2 किया। ब्राजील के रिकार्डिन्हो ने 85वें मिनट में रय्यान का विजयी गोल किया।
शुक्रवार को मग्नो आल्वेस के गोल की मदद से उम सलाल ने अल सैलिया को 1-0 से हराया।
|
|