|
|
| मोहम्मडन शीर्ष पर |
ढाका: मोहम्म्डन ने आरामबाग को 3-0 से हराकर बांग्लादेश लीग में दूसरे दौर के बाद तालिका में गोल औसत के आधार पर बढ़त ले ली है।
पिछले साल उपविजेता रहे मोहम्मडन के लिए नासिर होसैन, हिदायतुल्लाह रॉबिन और अरमान अज़ीज़ ने गोल दागे।
गत विजेता अबाहानी ने अबुल होसैन के गोल के सहारे फराशगंज को 1-0 से हराया तो मुक्तिजोधा को चित्तगोंग अबाहानी ने 1-0 से मात दी।
शेख रसेल को चित्तगोंग मोहम्मडन ने 1-1 पर रोका तो ब्रदर्स यूनियन ने खुलना अबाहानी को 3-1 से परास्त कर अपनी पहली जीत दर्ज की।
शेख रसेल, चित्तगोंग अबाहानी और ब्रदर्स यूनियन के भी मोहम्मडन के समान चार अंक है मगर बेहतर गोल औसत के कारण मोहम्मडन आगे है।
|
|