|
|
  |
 |
| विज़न एशिया |
 |
|
|
| केरल में दो लीग दिसंबर से |
कोची: दिसंबर माह में कोची और राजधानी त्रिवेन्द्रम में दो प्रांतीय फुटबॉल लीग शुरू किए जाएँगे।
एएफसी विज़न इंडिया के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद केरल फुटबॉल एसोसिएशन ने आठ-आठ टीमों के इन लीग को हरी झंडी दी है। यह लीग राज्य में खेल के विकास के लिए उठाया गया एक कदम है।
एएफसी विज़न एशिया प्रोग्राम के अनुसार क्लबों को इसमें भाग लेने के लिए प्रबन्धन, वित्त, सुविधाएँ और अन्य तकनीकी सहयोग देना होगा।
विज़न एशिया की टीम ने क्लब डेवलपमेंट कार्यशाला आयोजित कर क्लबों को विकास और प्रबन्धन के गुर सिखाए।
सेमीनार में केरल फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव कीपी सुन्नी, सीईओ माइकल एंड्रुस, विकास अधिकारी एम. असिस और स्पर्धा अधिकारी अनिल कुमार मौजूद थे।
|
|
|
|
  |
|