|
|
| पखताकोर की जीत |
ताशकंत: ओदिल अहमेडोव द्वारा पेनल्टी के जरिए किए गए गोल की मदद से गत विजेता पखताकोर ने उज़बेकिस्तान लीग में एजीएमके को 1-0 से हरा दिया है।
इस जीत के बाद पखताकोर ने लीग तालिका में आगे चल रहे और एएफसी चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फायनल में खेलने वाले कुरूवची (बुनयोदकोर) की बढ़त घटा दी है।
रवशान हैदरोव की टीम के 49 अंक है जो बुनयोदकोर से पाँच अंक कम है मगर पखताकोर ने उनसे एक मैच कम खेला है।
अहमेडोव ने मैच का विजयी गोल 70वें मिनट में कर अपनी टीम को 19 मैचों के बाद 15वीं जीत दिलाई।
एजीएमके 16 टीमों की तालिका में 20 मैचों के बाद 22 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।
बुनयोदकोर को एएफसी चैम्पियंस लीग क्वार्टर फायनल के पहले चरण में बुधवार को ईरान के सैपा से खेलना है।
|
|