|
|

|
 |
| ए.सी.एल. |
 |
|
|
| एसीएल जीतना चाहते है रिवाल्डो |
ताशकंत: ब्राजील के मिडफिल्डर रिवाल्डो ने सोचा था कि फुटबॉल में जीतने को जितना भी है उन्होने पा लिया है।
36 वर्षीय रिवाल्डो ब्राजील की 2002 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे और उन्होने बार्सिलोना के साथ दो ला लिगा खिताब जीते। उन्हें 1999 में वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर और यूरोपीय फुटबॉलर ऑफ द ईयर भी चुना गया था।
उज़बेकिस्तान के कुरूवची क्लब के निदेशक ने उन्हें बताया कि ब्राजीली खिलाड़ी की अलमारी में अभी एएफसी चैम्पियंस लीग की जगह शेष है।
तवक्कल इस्माईलोव ने ताशकंत में रिवाल्डो को अपनी टीम में शामिल करते वक्त कहा – “शायद इस साल हमें एसीएल का खिताब मिल जाएगा।“
रिवाल्डो ने कुरूवची को एसीएल खिताब दिलाने में अपना श्रेष्ठ खेल दिखाने की बात कही।
रिवाल्डो ने कहा कि उन्होने जापान और ऑस्ट्रेलियाई क्लबों से मिले प्रस्ताव ठुकराकर कुरूवची के साथ करार किया है।
|
|
|
|
  |
|