|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. कप २००८ |
 |
|
|
| होम तीन अंकों से आगे |
सिंगापुर: एएफसी कप 2008 के क्वार्टर फायनल में पहुँचे होम यूनाईटेड़ ने गोम्बाक यूनाईटेड़ को 3-0 से हराकर सिंगापुर लीग तालिका में तीन अंकों की बढ़त ले ली है।
एएफसी कप की ही एक अन्य टीम सिंगापुर सेना तीसरे स्थान पर खिसक गई है क्योंकि कोरियन सुपर रेड्स ने वुडलैंड्स वेलिंगटन को 2-1 से हराया।
होम के अब 25 मैचों के बाद 59 अंक है जबकि रेड्स उनसे तीन अंक पीछे है मगर उन्होने एक मैच कम खेला है। सेना के 55 अंक है और उन्होने भी एक मैच कम खेला है।
मध्यांतर से पूर्व शी जियाइ ने होम को आगे किया और केंगने लुडोविक ने मध्यांतर से दो मिनट बाद स्कोर 2-0 किया। गोम्बाक के ओजिमी गैब्रियल ओबाटोला को रैफरी ने उसके बाद मैदान से बाहर कर दिया था।
लुडोविक ने 71वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा तो खेल के अंतिम समय में उनके किंग्सले जोकू को भी रैफरी ने मैदान से बाहर कर दिया था।
सुपर रेड्स और वुडलैंड्स के भी एक-एक खिलाड़ी को रैफरी ने बाहर का रास्ता दिखाया था।
सिओ सू जोंग ने पाँचवे ही मिनट में रेड्स को आगे किया मगर उसके बाद झाहिद अहमद और पार्क कांग जिन के मध्य लड़ाई के बाद दोनों को बाहर किया गया।
किम जुंग हो ने मध्यांतर से ठीक पहले रेड्स का दूसरा गोल किया तो लुसियन ड्रोनका ने पेनल्टी के जरिए पराजित टीम का एकमेव गोल दागा।
|
|
|
|
  |
|