|
|
  |
 |
| विज़न इंडिया |
 |
|
|
| नीसा की बढ़त कायम |
इम्फाल: गत विजेता नॉर्थ इम्फाल स्पोर्टिंग एसोसिएशन (नीसा) ने मणीपुर पुलिस को 2-2 पर रोककर मणीपुर राज्य लीग में तीसरे दौर के बाद अपनी बढ़त कायम रखी है।
विज़न इंडिया के तहत शुरू किए गए इस लीग में नीसा के साथ सदर्न स्पोर्टिंग यूनियन और त्रुगपु के सात-सात अंक है मगर बेहतर गोल औसत के कारण नीसा आगे है।
सदर्न ने तिदिम रोड़ एथलेटिक यूनियन को 2-0 से हराया तो त्रुगपु ने उसी स्कोर से एएमओएफए को मात दी।
पुलिस के निलाकुमार सिंह ने 84वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर नीसा को पूरे अंक नहीं लेने दिए।
निलाकुमार ने 32वें मिनट में अपनी टीम का खाता खोला था तो संतोष सिंह ने उसके पाँच मिनट बार स्कोर 1-1 किया। बिजेन सिंह ने 64वें मिनट में नीसा को 2-1 से आगे किया था।
फौडेल यूथ क्लब को 4-1 से हराने वाला नेरोका छह अंक लेकर चौथे स्थान पर है।
|
|
|
|
  |
|