|
|

|
 |
| २०१० फीफा वर्ल्ड कप |
 |
|
|
| सुरक्षित खिलाड़ियों पर फोसाटी की निगाहें |
दोहा: कतर के कोच जॉर्ज फोसाटी उज़बेकिस्तान के खिलाफ शनिवार को होने वाले फीफा विश्व कप पात्रता दौर के मैच में चार मुख्य खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में सुरक्षित खिलाड़ियों को उतारेंगे।
फोसाटी की टीम घायल मुसाद अल हमद और युसुफ अहमद के अलावा निलंबित विसाम रिज़्क और हुसैन यासिर के बिना मैदान में उतरेगी।
“मुझे पता है कि इन खिलाड़ियों का खेल कतर के लिए कितना महत्वपूर्ण है। मुझे आशा थी कि यह इस मैच में खेले।“
“एक कोच के नाते मुझे इसका हल भी निकालना है और मैं नए खिलाड़ी न बुलाकर सुरक्षित खिलाड़ियों से ही काम चलाऊँगा।“
“हमारे पास सिर्फ तीन और दिन शेष है तथा मैं टीम को अंतिम रूप दे रहा हूँ।“
“मेरा उद्देश्य पूरी क्षमता से खेलना होगा और मैं अगर समय की जरूरत हो तो तीन स्ट्राइकर उतारने से भी नहीं हिचकिचाऊँगा।“
|
|
|
|
  |
|