|
|
| गाम्बा, ओइटा के मैच ड्रॉ |
टोक्यो: ओइटा त्रिनिटा ने नागोया ग्रम्पस के साथ नाबिस्को कप सेमीफायनल के पहले चरण में 1-1 का ड्रॉ हासिल किया है।
विपक्षी टीम के मैदान पर ओइटा के लिए यह गोल महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। ब्राजीली स्ट्राइकर उसलेइ ने 69वें मिनट में यह गोल किया जबकि उसके पाँच मिनट पहले ही फ्रोडे जॉनसन ने नागोया का खाता खोला था।
एएफसी चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फायनल में सीरीया के अल करामा से 17 सितंबर को खेलने की तैयारी कर रहे गाम्बा ने शिमिझु एस-पल्स को 1-1 पर रोका।
ताकाहिरो फुटागावा ने 10वें मिनट में गाम्बा को आगे किया मगर ताकुमा एडामुरा ने 54वें मिनट में शिमिझु को बराबरी दिलाई।
शिमिझु और नागोया को आशा है कि रविवार को होने वाले दूसरे चरण में वे इस नतीजे की भरपाई कर सकेंगे।
फायनल मुकाबला 1 नवंबर को टोक्यो के नेशनल स्टेड़ियम पर खेला जाना है।
|
|