|
|
| विएरा द्वारा धीरज रखने की सलाह |
बगदाद: ईराक के पुन: कोच बने जोर्वान विएरा ने देश के फुटबॉल प्रशंसकों से तुरंत नतीजे की अपेक्षा न रखकर धीरज रखने को कहा है।
अपनी पहली प्रेस कॉंफ्रेंस में ब्राजीली कोच ने कहा कि एएफसी एशियन कप जीतने के बाद अब हालात बिलकुल बदल गए है।
विएरा टीम को एएफसी एशियन कप जीताने के बाद पद छोड़कर चले गए थे मगर अब उनकी निगाह ओमान में होने वाले गल्फ कप और फीफा कंफेडरेशन कप पर है।
“मुझे वापस आकर खुशी है और मैं इस महत्वपूर्ण समय पर ध्यान केन्द्रित करना चाहता हूँ। हमारा मिशन आसान नहीं है।“
“हमारा मुख्य ध्येय गल्फ कप और फीफा कंफेडरेशन कप है जिसमें कई तगड़ी टीमें है। हमें यह जानना होगा कि एएफसी एशियन कप जैसा प्रदर्शन काफी मुश्किल है।“
विएरा ने एक साल का करार किया है और उनकी पहली चुनौती क्लबों के प्रशिक्षकों के साथ 65 खिलाड़ियों को चुनना है।
|
|