|
|

|
 |
| २०१० फीफा वर्ल्ड कप |
 |
|
|
| मचाला की जापान को चुनौती |
मनामा: बहरीन के कोच मिलान मचाला ने घोषणा की है कि बहरीनी टीम तीसरे दौर की तरह जापान को विश्व कप पात्रता के अंतिम दौर में भी हराने को तैयार है।
बहरीन ने जापान को पाँच माह पूर्व हराकर सनसनी फैला दी थी जिसके कारण पूर्व एशियाई विजेता टीम के अंतिम दौर में जाने के समीकरण गड़बड़ा गए थे।
मचाला ने कहा – “हमारे सभी खिलाड़ी तैयार है। जापान की चुनौती के लिए हमारे सभी परिक्षण खत्म हो चुके है।“
“हमने उन्हें पहले भी हराया है और हम एक बार फिर वैसा कर सकते है। पहले चरण क़ी तैयारियों में खिलाड़ियों ने अच्छा अनुशासन बताया है और वे टीम में स्थान पाने को लेकर बेकरार है।“
63 वर्षीय मचाला ने कहा – “दोनों टीमों के लिए अभियान की विजयी शुरूआत महत्वपूर्ण है। मैं चाहता हूँ कि शनिवार को स्टेड़ियम खचाखच भरा रहे ताकि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़े।“
|
|
|
|
  |
|