|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. कप २००८ |
 |
|
|
| सेना ने गंवाया बढ़त लेने का मौका |
सिंगापुर: एएफसी कप के अंतिम आठ में खेलने वाले सिंगापुर सेना ने अल्बीरेक्स नीगाटा के हाथों 2-1 की हार के कारण 24वें दौर के बाद तालिका में आगे जाने का मौका गंवा दिया है।
नीगाटा की जीत के कारण एएफसी कप के क्वार्टर फायनल में खेल रहे होम यूनाईटेड़ (56) ने गत विजेता सेना पर अपनी एक अंक की बढ़त कायम रखी है।
तीसरे स्थान के कोरियन सुपर रेड्स होम से तीन अंकों से पीछे है और उन्हें अपने 24वें दौर के मैच में बुधवार को वुडलैंड्स वेलिंगटन से खेलना है।
शैफुल एसाह ने आठवें मिनट में सेना को आगे किया मगर तेत्सुया ओकायामा ने मध्यांतर से दो मिनट बाद पेनल्टी के जरिए स्कोर 1-1 किया। रयोटा डोइ ने नीगाटा का विजयी गोल 69वें मिनट में दागा।
सेना को एएफसी कप के अंतिम आठ में ओमान के अल नाहदा से 16 सितंबर को खेलना है तो उसी दिन होम का मुकाबला भारत के डेम्पो से होगा।
|
|
|
|
  |
|